संदेश

ज़िंदगी में अमीर बनो या न बनो, लेकिन इतना भरोसेमंद जरूर बनो कि

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 ♠️ज़िंदगी में अमीर बनो या न बनो, लेकिन इतना भरोसेमंद जरूर बनो कि कोई अपना दिल, अपना विश्वास और अपनी उम्मीदें तुम पर रखे तो उसे कभी पछताना न पड़े। धन की कीमत समय के साथ घट-बढ़ सकती है, पर इंसान की वफादारी और सच्चाई उसे हमेशा अमीर बनाए रखती है। लोग आपकी दौलत नहीं, बल्कि आपका निभाया हुआ विश्वास याद रखते हैं। ♠️कोशिश करें कि आपके शब्दों में सच्चाई हो, आपके रिश्तों में निष्ठा हो और आपके व्यवहार में ईमानदारी हो। ताकि जब लोग आपका नाम लें, तो उनकी आँखों में सम्मान हो और दिल से यह निकले कि "इस इंसान पर भरोसा करके हमने कभी गलती नहीं की।" यही जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1198

100 का अचूक नियम

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 🔘*100 का अचूक नियम:* यदि आप साल में सिर्फ 100 घंटे किसी भी हुनर या कला को सीखने में लगाते हैं—(यानी रोज़ाना मात्र 18 मिनट का छोटा सा निवेश) तो आप उस क्षेत्र में दुनिया के 95% लोगों को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल जाएंगे। 🔘 कड़ी मेहनत से ज्यादा महत्वपूर्ण 'निरंतरता' है। क्योंकि हर दिन का छोटा प्रयास ही एक दिन इतिहास रचता है। 🔘 शर्त यह है कि इन कुल 100 घंटे में या प्रतिदिन औसतन 18 मिनट उस काम में मन भी लगना चाहिए। https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1122

108 मोतियों की माला फेरते हुए जो मन अक्सर भटक जाता है,

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 108 मोतियों की माला फेरते हुए जो मन अक्सर भटक जाता है,  वही मन नोटों की गड्डियां गिनते समय पूरी तरह एकाग्र हो जाता है। मन का एकाग्र होना साफ दिखाता है कि ....  ध्यान वहीं लगता है जहाँ हमारी गहरी दिलचस्पी होती है,  गड़बड़ मोतियों में नहीं, नीयत में होती है। 🌿 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1101

जब किसी मनुष्य में स्वयं के गुणों, प्रतिभा या नैतिक मूल्यों की कमी होती है,

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 ▪️जब किसी मनुष्य में स्वयं के गुणों, प्रतिभा या नैतिक मूल्यों की कमी होती है, तो वह आत्म-सुधार करने के बजाय एक आसान और नकारात्मक रास्ता चुनता है। वह दूसरों की कमियाँ निकालकर और उनकी पीठ पीछे बुराई करके उन्हें छोटा दिखाने का प्रयास करता है।  ▪️ऐसा करके वह समाज में खुद को दूसरों से श्रेष्ठ और महान साबित करने का एक झूठा मानसिक भ्रम पैदा करता है, जो वास्तव में उसकी अपनी असुरक्षा को दर्शाता है।  ▪️परन्तु सत्य सामने आते ही, दूसरों की बुराई करने वाला झूठा व्यक्ति स्वयं सबकी नज़रों में गिरकर अपना सम्मान खो देता है। https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1109

दुनिया में हर रिश्ता और सम्मान 'जरूरत' की नींव पर टिका है।

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 दुनिया में हर रिश्ता और सम्मान 'जरूरत' की नींव पर टिका है। वक्त और परिस्थिति के अनुसार लोगों की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। जिस तरह कड़ाके की ठंड में वरदान लगने वाला सूरज, तपती गर्मियों में बोझ बन जाता है; ठीक वैसे ही समाज में आपका मूल्य आपकी अच्छाई से नहीं, बल्कि आपकी उपयोगिता से तय होता है। इसलिए खुद को इतना काबिल बनाइए कि आपकी मौजूदगी लोगों की जरूरत बन जाए। https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1112

सोच और पानी हमेशा साफ होना चाहिए।

 ✍️ *आज का विचार* -🔅📖 🎨🕯️🪔 सोच और पानी हमेशा साफ होना चाहिए।  क्योंकि ख़राब पानी तबियत बिगाड़ देता है,  और ख़राब सोच ज़िंदगी बिगाड़ देती है..!! https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/1119

जीवन की डायरी के पन्ने और आप

*✍️ सुप्रभात🔅🏞️🌄🎨📚💐💐🙏🙏*  *♠️ जीवन की डायरी के पन्ने और आप ♠️*  पन्नों की तरह दिन पलटते जा रहें हैं... खबर नहीं कि ये आ रहें हैं या जा रहे हैं !! 💫  1️⃣ हमारी ज़िन्दगी एक खूबसूरत किताब जैसी है, जिसके पन्ने बहुत तेज़ी से पलट रहे हैं। सोचिए, जब हम कोई दिलचस्प कहानी पढ़ते हैं, तो कैसे एक-एक करके पन्ने पलटते जाते हैं और पता ही नहीं चलता कि किताब कब खत्म हो गई ?हमारी ज़िन्दगी भी ऐसी ही है। बचपन गया, जवानी आई और देखते ही देखते बुढ़ापा दस्तक दे देता है। वक्त हमें ठहरने या सोचने का मौका ही नहीं देता। 🌿 2️⃣ रोज़ सुबह जब नया सूरज उगता है, तो हम खुश होते हैं कि हमारी ज़िन्दगी में एक नया दिन 'आ गया' है। लेकिन असली सच इसके ठीक उल्टा है! हमारी ज़िन्दगी के दिनों का कोटा (सांसें) बिल्कुल फिक्स है। इसलिए, हर नया दिन असल में हमारी उम्र की तिजोरी में से एक दिन 'कम कर देता है'। 🌿 3️⃣ जिसे हम वक्त का आना समझ रहे हैं, वो दरअसल हमारे जीवन का चुपके से गुज़र जाना है। जो मिनट या घंटा अभी गुज़र गया, उसे दुनिया की सारी दौलत मिलकर भी वापस नहीं ला सकती। जब समय इतना कीमती है, तो इसे फालतू की...