जीवन की डायरी के पन्ने और आप

*✍️ सुप्रभात🔅🏞️🌄🎨📚💐💐🙏🙏*

 *♠️ जीवन की डायरी के पन्ने और आप ♠️*

 पन्नों की तरह दिन पलटते जा रहें हैं...
खबर नहीं कि ये आ रहें हैं या जा रहे हैं !! 💫

 1️⃣ हमारी ज़िन्दगी एक खूबसूरत किताब जैसी है, जिसके पन्ने बहुत तेज़ी से पलट रहे हैं। सोचिए, जब हम कोई दिलचस्प कहानी पढ़ते हैं, तो कैसे एक-एक करके पन्ने पलटते जाते हैं और पता ही नहीं चलता कि किताब कब खत्म हो गई ?हमारी ज़िन्दगी भी ऐसी ही है। बचपन गया, जवानी आई और देखते ही देखते बुढ़ापा दस्तक दे देता है। वक्त हमें ठहरने या सोचने का मौका ही नहीं देता। 🌿

2️⃣ रोज़ सुबह जब नया सूरज उगता है, तो हम खुश होते हैं कि हमारी ज़िन्दगी में एक नया दिन 'आ गया' है। लेकिन असली सच इसके ठीक उल्टा है! हमारी ज़िन्दगी के दिनों का कोटा (सांसें) बिल्कुल फिक्स है। इसलिए, हर नया दिन असल में हमारी उम्र की तिजोरी में से एक दिन 'कम कर देता है'। 🌿

3️⃣ जिसे हम वक्त का आना समझ रहे हैं, वो दरअसल हमारे जीवन का चुपके से गुज़र जाना है। जो मिनट या घंटा अभी गुज़र गया, उसे दुनिया की सारी दौलत मिलकर भी वापस नहीं ला सकती। जब समय इतना कीमती है, तो इसे फालतू की चिंताओं, दूसरों से नफ़रत करने या उदास रहने में क्यों गँवाना? इसे अपनों के साथ हंसने-मुस्कुराने, अच्छे काम करने और जम के काम करने में बिताएँ। 🌿

4️⃣ ज़िन्दगी की इस डायरी के पन्ने कब और कितनी तेज़ी से पलटेंगे, यह हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन उन पन्नों पर हम कैसी यादें, कितनी खुशियाँ और कैसे कर्म लिख रहे हैं... यह पूरी तरह हमारे हाथ में है ! 🌿
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आत्मविश्वास: सफलता की पहली शर्त

मदद - कौन भूलता, कौन याद रखता है ...

हंसने के बहुत बड़े फायदे