परिवार का सबसे जिम्मेदार व्यक्ति
*✍️ सुप्रभात🔅🏞️🌄💐💐🙏🙏*
♦️🌿♦️
जिस कॉपी पर सब विषयों को संभालने की जिम्मेदारी होती है, वो अक्सर रफ कॉपी बन जाती है। ☘️
परिवार में जिम्मेदार इंसान का भी यही हाल होता है !!
🔹स्कूल में एक 'रफ कॉपी' पर गणित, विज्ञान, इतिहास आदि सब लिख दिया जाता है। उसे सजाकर नहीं रखा जाता। सारे बोझ के बाद वह दिखने में सबसे खराब हो जाती है। साफ़-सुथरी और सुंदर दिखने वाली फेयर कॉपियों की तरह उसे सम्मान नहीं मिलता।
🔹परिवार का सबसे जिम्मेदार व्यक्ति भी इसी रफ कॉपी की तरह होता है। वह सबकी समस्याओं का समाधान करता है। वह परिवार के हर सदस्य की आर्थिक और मानसिक जरूरतें पूरी करता है। हर कोई अपनी परेशानी उसी के पास लेकर आता है।
🔹लगातार बोझ उठाने के कारण वह व्यक्ति थक जाता है। उसकी अपनी भावनाएं, इच्छाएं और जरूरतें पीछे छूट जाती हैं। लोग उसकी मेहनत को सहज मान लेते हैं। याद रखिए, उसके बिना आपकी पहुँच या समाज में वैल्यू कम ही होगी।
🔹इसलिए परिवार के स्तंभ, जिम्मेदार व्यक्ति को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनकी जिम्मेदारियों को आपस में बांटना चाहिए ताकि वे अकेले तनाव में न आएं।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/769
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें