दुनिया की सबसे लंबी नदी
नील नदी : यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 6,650 किलोमीटर है। यह दुनिया की सबसे लंबी नदी है। यह अमेज़न नदी से लंबी है, लेकिन पानी के बहाव के मामले में छोटी है। इस नदी को "मिस्र का वरदान" कहा जाता है। इसके बिना मिस्र पूरी तरह से एक सूखा रेगिस्तान होता। यह नदी कुल 11 देशों से होकर गुजरती है। दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक, मिस्र की सभ्यता, इसी नदी के किनारों पर विकसित हुई थी।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6npWG1NCrVMZv8tn3I/817
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें