सारा खेल तो मन का ही है ...

 *✍️ सुप्रभात🔅🏞️🌄💐💐🙏🙏*

 *♠️सारा खेल तो ... मन का ही है♠️*

 मन ही मन को जानता, मन की मन से प्रीत
मन ही मनमानी करे, मन ही मन का मीत
मन झूमे, मन बांवरा, मन की है अद्भुत रीत
मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

 🔘 मन ही हमारे भीतर की उस चेतना को जानता है जो कोई और नहीं जान सकता। हमारे असली विचार, इच्छाएँ और भावनाएँ केवल हमारे मन को ही पता होती हैं। मन का जुड़ाव भी स्वयं से ही होता है; यह अपनी ही दुनिया में / कल्पनाओं में मस्त रहता है। मन ही हमें थका हुआ महसूस कराता है और मन ही ऊर्जावान महसूस कराता है। कोई काला कपड़ा पहन के खुश है तो कोई सफेद। कोई 5 रुपए में ही खुश है, तो कोई 5 लाख में नहीं। 🌿

🔘 मन बहुत नटखट और स्वतंत्र है। यह कभी किसी के नियंत्रण में नहीं रहता और हमेशा अपनी मनमानी करना चाहता है। यदि हम इसे सही दिशा दें, तो यही मन हमारा सबसे अच्छा मित्र (मीत) और मार्गदर्शक बन जाता है, जो हमें सही रास्ता दिखाता है। मन ही हमें आलसी बनाता है। और मन ही मेहनती भी बनाता है। 🌿

🔘 मन की रीत (तरीका) बहुत ही अनोखी और अद्भुत है। जब यह खुश होता है, तो बिना किसी बाहरी कारण के भी झूमने लगता है। जब यह किसी विचार या भावना में डूब जाता है, तो बह उसमें खो जाता है। जैसे कोई बच्चा खेलते समय तेज धूप या तेज ठंड नहीं महसूस करता। मन को कुछ पसंद आता है तो बार बार घूम फिर कर उसी पर आ जाता है जो उसे पसंद हो। 🌿

🔘 यह जीवन का सबसे बड़ा सत्य है कि आपकी सफलता या असफलता आपकी शारीरिक शक्ति से नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता से तय होती है। यदि आप मन से हार मान लें कि "मैं यह काम नहीं कर सकता", तो दुनिया की कोई ताकत आपको नहीं जिता सकती। इसके विपरीत, यदि आपका मन दृढ़ है और आपने जीतने का संकल्प कर लिया है, तो विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी जीत निश्चित है। 🌿

🔘 हमारा मन ही हमारे सुख, दुख, सफलता और विफलता का असली केंद्र है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाहरी परिस्थितियों को बदलने से ज्यादा जरूरी है अपने मन को साधना और उसे मजबूत बनाना। 🌿
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आत्मविश्वास: सफलता की पहली शर्त

मदद - कौन भूलता, कौन याद रखता है ...

हंसने के बहुत बड़े फायदे